Breaking News

15 मई तक लगा बिहार में लॉकडाउन

04 May, 2021 699

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार में कोरोना के खौफ को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना मामलों में वृद्धि के बीच यह निर्णय लिया गया है. एक ट्वीट में नीतीश कुमार ने लिखा है कि कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया. इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने हेतु निदेश दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि 11,407 अधिक कोरोना मामलों के साथ, बिहार में सोमवार को संक्रमण पांच लाख को पार कर गया है. जबकि 82 नई मौतों के साथ राज्य में 2821 लोगों की मौत हुई है. गौरतलब है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,57,229 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,02,82,833 हो गई है. 3,449 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,22,408 है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,47,133 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,66,13,292 है. देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,89,32,921 हो गया है. बिहार भी लगातार कोरोना संकट से जूझता रहा है. 

अन्य खबरे