Breaking News

ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर आउट, ऐसे दिखे आयुष्मान खुराना !

22 Jul, 2023 1276

संवाददाता/in24न्यूज़    

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से एक है जो हमेशा अपनी फिल्मों से फैंस का दिल खुश कर देते हैं, आयुष्मान एक ऐसे एक्टर है जो अलग-अलग तरह की फिल्में करना पसंद करते है। गे की भूमिका हो या फिर लड़की की आयुष्मान हर रोल को बखूबी निभाते है। ड्रीम गर्ल के बाद आयुष्मान खुराना की मोस्ट चर्चित फिल्म ड्रीम गर्ल 2 जो की बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है जो की काफी दिलचस्प है। आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म का एक नया पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट में आयुष्मान वाइब्रेंट पर्दे के बाहर झांकते दिख रहे हैं । इसमें उनकी बॉडी का आधा हिस्सा अंदर और आधा बाहर नजर आ रहा है। पर्दे के पीछे की परछाई में आयुष्मान कमर पर हाथ रखे दिख रहे हैं हाथों में चूड़ियां भी साफ देखी जा सकती।  वहीं उनके बाल परछाई में काफी लंबे नजर आ रहे हैं. आपको बता दें ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान का ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक होगा। ड्रीम गर्ल में पूजा बनकर आयुष्मान ने हर किसी का दिल जीत लिया था इस बार ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान एक अलग ही लुक में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें ड्रीम गर्ल 2 एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

अन्य खबरे