Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत

15 Jun, 2020 869

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जवान बेटे की मौत से एक बुजुर्ग पिता पर क्या बीतती है यह सुशांत सिंह राजपूत के पिता से बेहतर कौन समझ सकता है! आज सुशांत सिंह राजपूत पंचत्तव में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में किया गया। सुशांत को उनके पिता ने मुखाग्नि दी। लगातार बारिश की वजह से अंतिम संस्कार थोड़ी में थोड़ा विलंब हुआ. सुशांत के अंतिम यात्रा में कई एक्टर्स उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। इसमें श्रद्धा कपूर रिया चक्रवर्ती जैसे एक्टर्स शामिल थे। उनके पिता केके सिंह, बड़ी बहन और चचेरे भाई विधायक नीरज कुमार पटना से मुंबई पहुंचे हैं। कुल मिलाकर अधिकतम 20 लोग ही श्मशान घाट पहुंचने की इजाजत थी। परिवार पटना में अंतिम संस्कार करना चाहता था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। अंतिम संस्कार से पहले सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी हॉस्पिटल वालों ने परिवार को सौंप दी। एक्टर के बहनोई ओपी सिंह ने इसके लिए पेपर पर साइन किए। कपूर अस्पताल के मुताबिक, सुशांत की कोरोना जांच भी कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अन्य खबरे