कांग्रेस के छह और विधायक होंगे बीजेपी में शामिल
संवाददाता/in24 न्यूज़.
चुनावी मौसम में अनेक पार्टी के नेता का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है. अब इसी कड़ी में महाराष्ट्र कांग्रेस के करीब छह विधायक भी जल्द ही बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं. महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. लेकिन चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी के छह विधायक बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. ये सभी मौजूदा कांग्रेस विधायक सोमवार को बीजेपी का दामन थामने वाले हैं. ये सभी विधायक सीएम देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मुंबई के गरवारे क्लब में बीजेपी की सदस्य्ता ग्रहण करेंगे. गौरतलब है कि मलाड मुंबई से असलम शेख, बुलढाणा चिखली से राहुल बोन्द्रे, शिरपुर जिले से काशीराम पावरा, साकरी जिले से डीएस अहिरे, अक्कलकोट, सोलापुर जिले से सिद्धराम म्हेत्रे और पूर्व मंत्री, भारत भालके पंढरपूर सोलापुर जिले से बीजेपी में शामिल होनेवाले हैं. महाराष्ट्र चुनाव की बात करें तो यहां चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्टूबर को परिणाम आएगा।