Breaking News

प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा को अश्लील धमकी

03 Jun, 2020 1009

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कुछ लोग हर मुद्दे पर गलत बयानबाजी करते हैं और अपनी सीमा तक भूल जाते हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा को सोशल नेटवर्क के माध्यम से अश्लील बातें की गईं. बता दें कि मीरा चोपड़ा ने 2005 में तमिल फिल्म अन्बे अरुयिरे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह तमिल और तेलुगु की कई फिल्मों में मुख्य भूमिका में अभिनय करती नजर आई। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने हॉरर कॉमेडी फिल्म गैंग्स ऑफ घोस्ट्स से बॉलीवुड में कदम रखा। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। मीरा ने बॉलीवुड में फिल्म 1920 लंदन और सेक्शन 375 से अपनी पहचान बनाई। अब खबर है कि मीरा चोपड़ा पर साउथ स्टार जूनियर एनटीआर के फैंस ने उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दीं। जिसके बाद तंग आकर मीरा ने ऐसे लोगों की शिकायत साइबर पुलिस से कर दी। दरअसल मीरा चोपड़ा ने हाल ही में अपने ट्विटर फैंस के लिए सवाल-जवाब का सेशन रखा था। इस बीच किसी फैन ने उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता जूनियर एनटीआर को लेकर सवाल पूछ लिया। इसके जवाब में मीरा ने कहा कि वो जूनियर एनटीआर को नहीं जानती हैं। वो उनकी फैन नहीं हैं। मीरा के इस जवाब के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन पर बुरी तरह भड़क गए और उन्हें ट्विटर पर गालियां देने लगे। कुछ यूजर ने उन्हें पोर्न स्टार कहा तो किसी ने उनके माता-पिता के कोरोना से मरने की बात कही। हद तो तब पार हो गई जब कई यूजर्स उन्हें दुष्कर्म की धमकी देने लगे। इसके बाद मीरा के समर्थन में ट्विटर पर #वीसपोर्टमीराचोपड़ा ट्रेंड करने लगा। मीरा ने इस तरह की गालियां और धमकी देने वालों की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पुलिस से की है।

अन्य खबरे