Breaking News

फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को होगी रिलीज़

10 Apr, 2019 1487

संवाददाता/in24 न्यूज़.

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर बनी बायोपिक अब 11 अप्रैल को रिलीज़ होगी. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को रिलीज की मंजूरी दे दी है। इस फिल्म का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और इसका निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है। विवेक ओबेराय ने निभाई है। विपक्षी दल इस फिल्म को लेकर आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म भाजपा को लोकसभा चुनाव में लाभ पहुंचा सकती है क्योंकि यह चुनावों से ठीक पहले सिनेमाघरों में दर्शकों तक पहुंचेगी। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की फिल्म पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी थी। न्यायालय का कहना था कि इस मुद्दे को उठाने के लिए चुनाव आयोग ‘सही’ जगह है। सीबीएफसी ने 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म को ‘यूनिवर्सल (यू)’ प्रमाणपत्र दिया है। इसी दिन लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान है।

अन्य खबरे