Breaking News

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

17 Jul, 2026 15

नई दिल्ली में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई है। आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। आईबीजेए री रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 1480 रुपये तक सस्ता हो गया है। कीमती धातुओं के दाम नीचे आने से बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है। खासकर शादी के सीजन को देखते हुए ये गिरावट खरीदारों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है।

आज बाजार खुलते ही सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 1480 रुपये टूटकर 1,01,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो वो भी 1350 रुपये की गिरावट के साथ 93,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोना 1 लाख के ऊपर बना हुआ था, लेकिन आज की गिरावट के बाद 24 कैरेट का भाव फिर से 1,01,500 के आसपास आ गया है।
 
सोने के साथ-साथ सफेद धातु यानी चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। आज 1 किलो चांदी 2100 रुपये सस्ती होकर 1,12,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। पिछले सत्र की तुलना में चांदी में ये गिरावट निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों दोनों के लिए अहम मानी जा रही है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में नरमी और डॉलर के मजबूत होने की वजह से घरेलू बाजार पर दबाव बना है। इसी कारण आज सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं। इसके अलावा घरेलू मांग में थोड़ी कमी और निवेशकों की बिकवाली ने भी दामों को नीचे लाने में भूमिका निभाई है।
 
ध्यान रखें कि ऊपर बताए गए रेट आईबीजेए के हैं और ये प्योर सोने-चांदी के रेट हैं। आपके शहर में सर्राफा बाजार के हिसाब से रेट थोड़े ऊपर-नीचे हो सकते हैं। वहीं ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है, इसलिए बिल बनवाने से पहले दुकानदार से पूरी जानकारी जरूर लें।फिलहाल बाजार की नजर अब अगले हफ्ते के अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर टिकी है।

अन्य खबरे