Breaking News

बिग बी ने खुद को आइसोलेशन में रखा

18 Mar, 2020 993

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस का जानलेवा हमला लगातार जारी है. अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस महामारी से बचने के लिए स्वयं को आइसोलेशन में रखा है। इसकी जानकारी 77 वर्षीय अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपने हाथ की एक तस्वीर शेयर कर दी है, जिसमें उनके हाथ पर एक स्टाम्प लगा  है। इस स्टाम्प में सेल्फ आइसोलेशन यानी कोरंटाइन होने के बारे में लिखा गया है। यह स्टाम्प बीएमसी की ओर से उन लोगों पर लगाई जा रही है, जो कॉरेंटाइन में हैं। इसके कैप्शन में अमिताभ ने लिखा कि मुंबई में मतदाता स्याही से हाथों पर मोहर लगना शुरू हो गया. सुरक्षित रहें, सतर्क रहें! इससे पहले भी अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस को लेकर फैंस के बीच लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से जागरुकता फैला रहे थे। वहीं हाल ही में उन्होंने कोरोना पर एक कविता भी लिखी थी,जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

अन्य खबरे