Breaking News

बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की अरमान कोहली की जमानत याचिका

20 Dec, 2021 836

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ड्रग्स मामले में जेल में बंद अभिनेता अरमान कोहली को झटका देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज नारकोटिक्स केस में जमानत याचिका ठुकरा दी है। अरमान के घर पर अगस्त 2021 को छापा मारा गया था, जहां से कोकीन जब्त हुआ और इसके बाद ही उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद से ही अरमान आर्थर रोड जेल में बंद हैं। 25 अक्टूबर को अरमान की तरफ से जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके पहले 14 अक्टूबर को स्पेशल NDPS कोर्ट ने भी अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। एनसीबी ने अरमान के घर पर ऑपरेशन रोलिंग थंडर के तहत छापा मारा था। एजेंसी सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद से मुंबई में लगातार ड्रग पेडलर्स और सप्लायर्स के नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही है। जाहिर है बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा जमानत याचिका ठुकराने के बाद अरमान कोहली को जेल में ही रहना पड़ेगा।  

अन्य खबरे