Breaking News

बॉलीवुड फिल्म में नहीं दिखेगें सिगरेट और शराब पीने के सीन

25 Jul, 2017 1812
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) अब फिल्मों में स्मोकिंग और शराब पीने के दृश्यों पर बैन लगा दिया है । इससे पहले हाल में ही सेंसर बोर्ड ने  फिल्मों में कोई भी मोबाइल नंबर दिखाने पर भी रोक लगाई  थी  ।पहलाज  निहलानी का कहना है की लोग एक्टर को फॉलो करते है और ऐसे में सुपरस्टार सिगरेट और  शराब पीने का सीन न करे। उन्होंने कहा, 'केवल स्क्रीन के एक कोने में स्मोकिंग और शराब पीने के दृश्यों में वैधानिक चेतावनी देना काफी नहीं। हमें लगता है कि सुपरस्टार्स को लाखों लोग फॉलो करते हैं, ऐसे में उन्हें समाज में एक उदाहरण पेश करना चाहिए और ऐसे सीन करने से बचना चाहिए जब तक कि उन्हें ऐसे ऐक्ट करने के लिए मजबूर न किया जाए।'नहलानी ने यह भी कहा कि जहां भी किसी फिल्म में शराब पीने के दृश्य दिखाए जाने जरूरी हों तो ऐसी फिल्मों को 'ए' सर्टिफिकेट दिया जाएगा।हालही में शाहरुख खान की आने वाली मूवी " जब हैरी मेट शेजल " में इंटरकोर्स  शब्द को लेकर आपत्ति जताई थी।  

अन्य खबरे