Breaking News

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या क्यों लेना चाहती हैं अपने पति से तलाक ?

08 Apr, 2024 633

ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/मुंबई 

   दक्षिण भारतीय फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत अपने पति से तलाक चाहती हैं इसलिए आधिकारिक तौर पर उन्होंने कोर्ट में पति धनुष से तलाक की अर्जी लगा दी है। दावा यह भी किया जा रहा है कि कपल ने आपसी सहमति से एक-दूसरे को तलाक देने का मन बना लिया है। दरअसल ऐश्वर्या और धनुष ने 17 जनवरी 2022 को एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान किया था। लेकिन बाद में ऐसी भी खबरें आई कि वे अपने रिश्ते को एक मौका और दे सकते हैं। लेकिन अब जो ताजा जानकारी सामने आ रही है वो यही है कि उन्होंने कानूनी तौर पर एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि कपल ने चेन्नई के फैमिली कोर्ट में डाइवोर्स पिटीशन फाइल की है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष और ऐश्वर्या ने फैमिली कोर्ट में सेक्शन 13-B के तहत याचिका लगाई है, जिसका मतलब साफ है कि वे आपसी सहमति से एक-दूसरे को तलाक देना चाहते हैं। दोनों की याचिका पर जल्दी ही कोर्ट में सुनवाई होगी। जानकारी के अनुसार 2022 में सेपरेशन अनाउंसमेंट के बाद से ही धनुष और ऐश्वर्या अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, इस बीच वो दोनों ही अपने बेटों यात्रा और लिंगा के स्कूल इवेंट्स में एक साथ नज़र आए थे।

अन्य खबरे