Breaking News

वर्ल्ड चॉकलेट डे पर उमड़ा बिग बी का मीठा प्यार

07 Jul, 2020 924

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज वर्ल्ड चॉकलेट डे है और इस ख़ास अवसर पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने चॉकलेट के प्रति अपना मीठा प्यार दर्शाया है. गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने वाले बिग बी ने वर्ल्ड चॉकलेट डे पर प्रशंसकों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक जबरदत पोस्ट भी साझा किया है। बिग बी ने अपनी इस पोस्ट में बताया कि जब वह चॉकलेट खाना छोड़ चुके हैं, तो खाने का मन क्यों कर रहा है! बिग बी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि विश्व चाकलेट दिवस आ गया, कहन की करा विमोचन, जब चाकलेट खाना छोड़ दिए, तब क्यूं तरसावैं मन।' इससे पहले बिग बी ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर साझा की थी। अमिताभ जिस तरह आज सक्रिय हैं और लगातार अपने काम के ज़रिए मनोरंजन की दुनिया में धमाल मचा रहे हैं उससे उनके प्रशंसकों में उनके प्रति लगातार दिलचस्पी बढ़ती रही है.

अन्य खबरे