Breaking News

हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में पीएम मोदी ने जवानों संग मनाई दीपावली

12 Nov, 2023 735

ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/मुंबई    

     दीपावली के मौके पर हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों संग दिवाली मनाई. इस दौरान जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां परिवार होता है, वहीं पर्व भी होता है. आप सभी लोग मेरे परिवार हैं. इसलिए मैं आप लोगों के साथ ही हमेशा दीपावली मनाता हूं. हमारे जवान प्राणों को लेकर सबसे आगे चलते हैं. जवानों ने हमेशा साबित किया है कि वो सीमा पर देश की सबसे सशक्त दीवार हैं, जिसे कोई कभी तोड़ नहीं पाएगा.  हिमाचल बॉर्डर के इस संवेदनशील चेकपोस्ट से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, 'मेरे लिए जहां मेरी भारतीय सेना है, जहां मेरे देश के सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं, वह स्थान किसी मंदिर से कम नहीं है. जहां आप है, वहां मेरा त्यौहार है. हर सांस में अपार विश्वास है. ऊंचे पर्वत हो या रेगिस्तान या समुद्र अपार या मैदान विशाल, गगन पर यूं ही लहराता रहेगा तिरंगा हमारा.' हमारे जवान प्राणों को लेकर सबसे आगे चलते हैं. जवानों ने हमेशा साबित किया है कि वो सीमा पर देश की सबसे सशक्त दीवार हैं, जिसे कोई कभी तोड़ नहीं पाएगा. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ये भी कहा, 'परिवार की याद हर किसी को आती है लेकिन आपके चेहरों पर उदासी नजर नहीं आ रही है. आपके उत्साह में कमी का नामोनिशान नहीं है. आप उत्साह से भरे हुए हैं, ऊर्जा से भरे हुए हैं क्योंकि आप जानते हैं कि 140 करोड़ का परिवार भी आपका अपना ही है. देश इसलिए आपका कृतज्ञ है, ऋणी है. पीएम मोदी ने ये भी कहा, 'भारतीय सेनाओं और सुरक्षा बल के पराक्रम का ये उद्घोष, मेरा यहां आना. ये ऐतिहासिक धरती और दीपावली का ये पवित्र त्योहार, ये अद्भुत संयोग है, ये अद्भुत मिलाप है. संतोष और आनंद से भर देने वाला ये पल, मेरे लिए भी, आपके लिए और देशवासियों के लिए भी दीपावली में नया प्रकाश पहुंचाएगा. ऐसा मेरा विश्वास है.' सेना का राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान रहा है. आजादी के तुरंत बाद कई झंझावातों का मुकाबला करने वाले हमारे जवान हर मुश्किल में हर युद्ध जीतने वाले हमारे योद्धा हैं. वो चुनौतियों के जबड़े से जीत को छीन कर लाने वाले भारत माता के वीर बेटे हैं. भूकंप जैसी आपदाओं में हर चुनौती से टकराने वाले जवान ही सुनामी के बीच इससे लड़कर जिंदगी बचाते हैं. अंतरराष्ट्रीय शांति मिशन में भारत का गौरव बढ़ाने वाले सारे जवान भारत माता के सपूत हैं जिन पर पूरे देश को गर्व है.

अन्य खबरे