Breaking News

बीजेपी के इशारे पर संजय सिंह को मरवाने की साजिश : दिलीप पांडे

12 Oct, 2023 1127

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से बेचैन होकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर सांसद संजय  को मरवाने की साजिश कर रहा है। आप के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि मंगलवार को अदालत में श्री सिंह की पेशी के दौरान जो सच उजागर हुआ है, उससे भाजपा की घटिया राजनीति और प्रतिशोध की भावना का पर्दाफाश हो गया है। अदालत में यह स्पष्ट हो गया कि ईडी भाजपा के इशारे पर संजय सिंह को मरवाने की साजिश कर रहा है। यह एक बड़ा सवाल है और इस सवाल का जवाब ईडी और भाजपा दोनों को देना चाहिए।  दिलीप पांडे ने कहा कि ईडी की हिरासत में ऐसा दो बार हुआ कि अदालत की जानकारी के बगैर श्री सिंह को अज्ञात जगह पर ले जाने की कोशिश की गई। इससे सवाल उठता है कि ऊपर कौन बैठा हुआ है, जो नियमों को दरकिनार कर ईडी को कुछ करने के लिए प्रेरित कर रहा है। बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल भी केंद्र सरकार पर हमला बोल चुके हैं।

अन्य खबरे