गोधरा को लेकर सिद्धू ने पीएम पर साधा निशाना
18 Apr, 2019
1117
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चे में रहनेवाले पंजाब सरकार के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव के दौरान अहमदाबाद में कहा कि गोधरा कांड से जुड़े लोगों को उनसे सवाल करने या देशभक्ति की बातें करने का अधिकार नहीं है। अहमदाबाद जिले के ढोलका में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिद्धू ने बुधवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र दामोदर दास मोदी, तुम गोधरा कराने वाले, सरदार भगवंत सिंह सिद्धू के बेटे से कोई सवाल नहीं कर सकते...राष्ट्रभक्ति की बात नहीं कर सकता। दरअसल 27 फरवरी, 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों में आग लगने से 59 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गुजरात में भयंकर दंगे हुए थे जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। उस वक्त मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। सिद्धू की आलोचनाओं पर राज्य के भाजपा प्रमुख जीतु वघानी ने कहा कि विपक्षी पार्टी को सिद्धू को पाकिस्तान सरकार में मंत्री बना देना चाहिए। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी मोदी की आलोचना करने के लिए सिद्धू को आड़े हाथों लिया। रुपाणी ने संवाददाताओं से कहा कि सिद्धू की हालिया पाकिस्तान यात्रा पर हुए ड्रामे के बारे में हम सभी जानते हैं। वह पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की दोस्ती के कारण पाकिस्तान के दलाल की तरह काम कर रहे हैं। सिद्धू ने बुधवार को कहा कि यह लोकसभा चुनाव भगवान कृष्ण और कंस, राम और रावण, गोडसे और गांधी के बीच है।