Breaking News

निजी अस्पताल में इलाज करानेवाली देशमुख की याचिका खारिज

13 May, 2022 767

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को विशेष पीएमएलए की अदालत से बड़ा झटका लगा है. उनकी तरफ से कोर्ट में एक निजी अस्पताल में इलाज करने की मांग की गई थी. लेकिन ने मामले की सुनवाई करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने अपने निर्देश में कहा कि उन्हें जेजे अस्पताल में अपना इलाज जारी रखना चाहिए. बता दें कि लंबे समय से अनिल देशमुख जेल में हैं.

अन्य खबरे