मोहन भागवत के खिलाफ हैदराबाद में मामला दर्ज
संवाददाता/in24 न्यूज़.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ हैदराबाद में सोमवार को मामला दर्ज किया गया है. केस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी हनुमंत राव ने दर्ज कराया है. हनुमंत राव ने हैदराबाद के एलबी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत मोहन भागवत के उस बयान के खिलाफ दर्ज कराई गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 130 करोड़ भारतीय हिंदू हैं. कांग्रेस ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उचित कार्रवाई की मांग की है. वहीं एलबी नगर पुलिस ने कहा कि वे अभी इस शिकायत के आधार पर केस दर्ज नहीं किया है. साथ ही कहा कि इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए कानूनी राय ले रहे हैं. पिछले दिनों क्रिसमस के अवसर पर मोहन भागवत ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विजय संकल्प शिविर में कहा था कि भारत परंपरागत रूप से हिंदूवादी हैं. देश के सभी 130 करोड़ भारतीय हिंदू हैं. उसका धर्म, रहन-सहन और संस्कृति भले ही अलग हो. सभी लोग हिंदू समाज से आते हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग भारत को अपनी मातृभूमि मानते हैं और उनसे प्यार करते हैं. मां भारती के लाल भले ही जो भाषा बोलते हैं, कौन से धर्म को मानते हैं. किसकी पूजा करते हैं या नहीं इससे कोई मतलब नहीं है. ये सभी मां भारती के लाल हैं और हिंदू हैं.