Breaking News

जब फिल्म अकेली के सेट पर घायल हुई थीं नुसरत भरूचा

11 Aug, 2023 891

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
शूटिंग के दौरान हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा घायल हो गई थीं। फ़िलहाल नुसरत अपनी आनेवाली फिल्म ‘अकेली’ की तैयारी कर रही हैं। शूटिंग की एक एक घटना के बारे में नुसरत ने बताया कि वह फिल्म में भागने के सीन की शूटिंग के दौरान संगमरमर के फर्श पर जोर से गिर गई थीं। गिरने के चलते उन्हें काफी दर्द हुआ, वह वहीं पर अपना सिर पकड़कर लगभग आधे घंटे तक रोती रहीं। डॉक्टर ने जांच करने के बाद नुसरत को कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है, जिसके बाद उन्होंने शूटिंग फिर से शुरू कर दी। नुसरत ने बताया कि हम उस सीन की शूटिंग कर रहे थे जहां मैं आईएसआईएस की कैद से भागने की कोशिश करती हूं। मैं दौड़ते वक्त फर्श पर गिर गई और दर्द इतना तेज था कि मुझे लगा कि गंभीर चोट आई है, आंतरिक रूप से चोट आई है। उन्होंने साझा किया कि इम्पेक्ट इतना बुरा था कि एक मिनट के लिए उन्हें लगा कि वह मरने वाली हैं और ऐसा लगा कि यह उनका आखिरी पल है। मुझे कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी और मैं शूटिंग पर वापस आने के लिए इंतजार कर रही थी। ‘अकेली’ वास्तव में शानदार अनुभव है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी।” बता दें कि प्रणय मेश्राम द्वारा निर्देशित ‘अकेली’ युवा महिला की आजादी की लड़ाई की कहानी पर आधारित है। फिल्म का निर्माण निनाद वैद्य, नितिन वैद्य, अपर्णा पडगांवकर, शशांत शाह और दशमी स्टूडियोज़ के विक्की सिदाना द्वारा किया गया है।  फ़िल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अन्य खबरे