Breaking News

गड्ढे में गिरा डंपर, एक की मौत

30 Dec, 2021 686
 संवाददाता/ in24 न्यूज़.
 
 
मुंबई (mumbai) के दहिसर पूर्व में स्थित रावल पाड़ा के मिनी नगर में बीती रात एक ओवर लोड डंपर (overload damper) सड़क में धंस गयी, जिसकी चपेट में दो राहगीर आ गए जिसमें से एक की मौत हो गयी और दूसरा घायल है. जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. सड़क पर ड्रेनेज का काम चल रहा था, और वहां खुदाई की गयी थी, मिट्टी से ओवरलोड यह डम्पर गड्ढे में कैसे गिर गया इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गयी, भीड़ जमा होते देख डम्पर का ड्राइवर डर के मारे फरार हो गया. आनन फानन में लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने आम लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, लेकिन दुर्भाग्य से घायलों में शामिल पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि महिला की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने क्रेन की सहायता से गड्ढे में गिरे डंपर को भी बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंची शिवसेना (shvsena) की स्थानीय नगरसेविका सुजाता उद्देश पाटकर (sujata patkar) ने बताया कि यह डंपर गड्ढे में कैसे गिरा यह पता नहीं चल पाया है. पाटकर ने आगे कहा कि अगर ठेकेदार की गलती होगी तो उस पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे