Breaking News

वेस्ट बंगाल के लापता डायरेक्टर की गहराई गुत्थी, कंगना रनौत ने कहा, "मैं ढूंढकर लाऊँगी...

20 Aug, 2024 422
पश्चिम बंगाल की सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा कई दिनों से गायब हैं। डायरेक्टर की पत्नी श्रुति मिश्रा ने लखनऊ पुलिस स्टेशन में अपने पति की  गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई हैं। अब वो खुद अपने पति की तलाश में आज कोलकाता निकल रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोत ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा की पत्नी को आश्वासन दिया है कि वो खुद उनके पति को ढूंढकर लाएंगी। 
 
दरअसल, फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की परेशानी तब से बढ़ी हुई है जब से उन्होंने फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल बनाई है। जिसे लेकर पिछले डेढ़ साल से लगातार इनको धमकियाँ मिल रही थीं। वहीं पिछले दिनों जब वे अपनी आगामी फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के प्रमोशन और रिलीजिंग कि तैयारियों में देश भर में घूम रहे थे और इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त चल रहे थे तभी उनको पश्चिम बंगाल पुलिस की तरफ से इस केस के सिलसिले में मिलने के लिए कोलकाता बुलाया गया । 
 
सनोज मिश्रा 14 अगस्त को कोलकाता में पुलिस से मिलने के लिए गए थे। जब वे कोलकाता में पुलिस से मिले तभी से उनके दोनों मोबाइल नम्बर लगातार स्विच ऑफ जा रहे हैं। और उनका कोई खोज खबर भी नहीं मिल पा रहा है । ऐसे में उनके परिवार में अफरातफरी का माहौल है और किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनज़र सनोज मिश्रा की पत्नी ने लखनऊ के गोमती नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
 
सनोज मिश्रा की पत्नी मदद के लिए कई लिए लोगों से गुहार लगा चुकी हैं। उन्होंने रवि किशन और मनोज तिवारी से भी कई बार मदद की गुहार की, लेकिन उनके तरह से कोई मदद नहीं मिली। ऐसे समय में जब सनोज मिश्रा की पत्नी ने कंगना रनौत से बात की तो कंगना ने उन्हें आश्वासन दिया कि वो खुद उनके पति को ढूंढकर लाएंगी। आज सनोज मिश्रा की पत्नी अपने पति को ढूंढने खुद ही कोलकाता निकल रही हैं।

अन्य खबरे