सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देनेवाले आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है. योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देनेवाले शख्स को महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है इस युवक की गिरफ्तारी मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में शनिवार को की गई. बता दें कि 25 साल का ये आरोपी कामरान खान मुंबई का रहने वाला है. धमकी देने के बाद आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों की पुलिस एक्टिव हो गई थी. इस युवक पुलिस मुख्यालय में कॉल कर सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने एटीएस को बताया कि सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बनाए गए भड़काऊ वीडियो, पोस्ट देखकर उसके मन में योगी आदित्यनाथ के लिए गुस्सा था और उसने इस गुस्से के चलते उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दे दी.जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया शख्स मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है. महाराष्ट्र एटीएस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक 22 मई को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया हेल्प डेस्क पर कामरान ने कॉल किया. इस दौरान उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूत्रों से धमकी देने वाले शख्स की जानकारी मिली जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. एटीएस के मुताबिक कामरान ने बताया कि सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ के विरोध में बनाए गए वीडियो से प्रभावित होकर उसने ये कदम उठाया. एटीएस कामरान को अब मुंबई की अदालत में पेश करके आगे की जांच के लिए उसे यूपी एसटीएस को सौंप देगी.