श्रीदेवी की मौत का कारण बना शराब का सेवन
26 Feb, 2018
1752
सौम्य सिंह/in24 न्यूज़
बॉलीवुड की हवा हवाई अब नहीं रही इस दुनिया में। 24 फरवरी को श्रीदेवी की मौत की वजह को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ था। इस बीच दुबई की अथॉरिटीज ने भारतीय दूतावास को श्रीदेवी की मौत से जुड़े सभी कागजात सौंप दिए हैं.एक निजी न्यूज़ चैनल कसे मिली खबर के अनुसार होटल के बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई।
रिपोर्ट्स के हवाले से कहा गया है कि श्रीदेवी के शरीर में शराब की मात्रा थी जिसकी वजह से बाथरूम में वो अपना बैलेंस खो बैठीं और बाथटब में गिर गईं। रिपोर्ट के मुताबिक़ श्रीदेवी की मौत की वजह एक्सीडेंटल है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अफसर मोहसिन अब्दुल कवि ने मीडिया को बताया कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर से जुड़े सभी कागजात भारतीय उच्चायोग को सौंप दिए गए हैं इसके अलावा डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है।
बहरहाल पोस्टमार्टम की जानकारी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है। पुलिस के अनुसार, अब भारतीय उच्चायोग की प्रक्रिया के बाद ही पार्थिव शरीर भारत ले जाया जाएगा। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके घर 'भाग्य बंगला' (वर्सोवा) में लाया जाएगा, पूरे घर को सफेद फूलों से सजाया गया है। श्रीदेवी के निधन के बाद पूरा बॉलीवुड जगत और उनके तमाम फैंस सदमे में है। आपको बता दें कि श्रीदेवी दुबई में मोहित मारवाह के शादी में गयी थी और तभी यह दुःख भरा हादसा हुआ।