टिकटॉक के कारण पति ने की पत्नी की हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोशल नेटवर्क जहां आपको दुनिया से जोड़ता हैं वहीं कई बार इसका साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है. अब देखिए ना टिकटॉक की वजह से अपनी पत्नी से एक पति इतना नाराज़ हुआ कि उसकी हत्या तक कर दी. गौरतलब है कि आंध्रप्रदेश में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसके मना करने के बावजूद सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, गुंटूर जिला के सवल्यापुरम ब्लॉक के पोटलुरु गांव निवासी सिद्दला चिन्ना नसरैया ने अपनी पत्नी गोरापति सुवर्था (19) की पहले गलाघोंट कर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को श्मशान में जला दिया. यह घटना 17 नवंबर की है. 10 दिनों तक चली पुलिस जांच के बाद घटना का खुलासा हुआ. दंपति एक निजी कंपनी में सेल्सपर्सन के तौर पर कार्यरत थे. उनकी शादी पांच साल पहले हुई थी, वहीं उनकी दो साल की एक बेटी भी है. सुवर्था को टिकटॉक वीडियो बनाने की आदत थी, लेकिन उसका पति इस बात से उससे नाराज रहता था. वह उस पर शक भी करता था.