Breaking News

सिर झुकाकर दी बिग बी ने अमर सिंह को श्रद्धांजलि

02 Aug, 2020 941

 

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

अमर सिंह के ख़ास रहे अमिताभ बच्चन ने सिर झुकाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. बता दें कि अमर सिंह ने शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। सोशल मीडिया पर अमर सिंह के निधन की खबर आने के बाद राजनीतिक और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस बीच कभी अमर सिंह के काफी करीबी रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी शोक जाहिर किया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शनिवार को ट्विटर पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वह सम्मान के साथ अपना सिर झुकाते नजर आ रहे हैं। हालांकि तस्वीर के साथ कोई कैप्शन नहीं था, लेकिन उनके दोस्त अमर सिंह के निधन के घंटों बाद अमिताभ बच्चन ने ये ट्वीट किया है। फिलहाल अमिताभ अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मुंबई के एक अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे हैं। जिस तरह से अमिताभ ने ट्वीटर पर अपनी सिर झुकाई हुई तस्वीर लगाईं है उससे लगता है कि उन्हें अमर सिंह की मौत का कितना सदमा लगा है. 

अन्य खबरे