Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा दुखी

19 Jun, 2020 909

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बिहार से आए थे और बिना किसी गॉडफादर के ऊपर तक आए थे. उनकी मौत की खबर से बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने दुःख प्रकट किया है. एक वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बीच काफी समानता थी। हम दोनों बिहार से रहे हैं। वह बिना गॉडफादर के इस इंडस्ट्री में आए और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। मैं उनसे एक बार मिला था। जब वह मुझसे मिलने आए तो बहुत ही रिस्पेक्ट से मुझसे मिले। मैं उनकी बहुत कद्र करता था और मैं जानता था कि अगर इन्हें लोगों का साथ, सहयोग और आशीर्वाद मिलता गया तो एक दिन यह बहुत बड़े स्टार बनेंगे।  सुशांत के सुसाइड करने पर शत्रुघ्न ने कहा कि उन्हें खुलकर बात करनी थी। अगर वह दिक्कत में थे और कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे थे तो उन्हें खुलकर उन लोगों के बारे में बात करनी थी। उन्हें उनका मुकाबला करना चाहिए था।    

अन्य खबरे