Breaking News

ज़मीन पर बाकी टैक्स न चुकाने पर ऐश्वर्या राय को नोटिस

17 Jan, 2023 653

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बकाया टैक्स न चुकाने को लेकर बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) फिर से सुर्खियों में हैं। खबर के मुताबिक ऐश्वर्या राय की जमीन पर बाकी टैक्स को मद्देनजर रखते हुए नासिक के तहसलीदार (Tehsildar of Nashik) ने एक्ट्रेस के खिलाफ नोटिस भेजा है। दरअसल ऐश्वर्या राय को बकाया टैक्स राशि न जमा करने को लेकर नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को सिन्नर (Nashik) तहसीलदार के तरफ से नोटिस भेजा गया है। दरअसल नासिक के सिन्नर के अड़वाड़ी इलाके में ऐश्वर्या राय बच्चन की पवन चक्की के लिए जमीन है। इसी जमीन का एक साल का 21,960 रुपया टैक्स के रूप में बकाया है, जिसको मद्देनजर रखते हुए सूबे के तहसीलदार की ओर से ऐश्वर्या राय के खिलाफ ये नोटिस भेजा गया है। बताया जा रहा है कि आडवाडी के पहाड़ी क्षेत्र में ऐश्वर्या राय के पास करीब 1 हेक्टेयर जमीन है। ऐसे में 12 महीने से बकाया टैक्स को लेकर ऐश्वर्या की ओर से कोई भी जवाब नहीं आया है। इसके चलते अब राजस्व विभाग को ये सख्त रुख अपनाना पड़ा है। राजस्व विभाग के जरिए मार्च महीने के अंत तक बकाया कर वसूलने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नोटिस ऐश्वर्या को दिया गया है। बता दें कि ऐश्वर्या समेत उस इलाके के 1200 अन्य संपत्ति धारकों को नोटिस भेजा गया है। ऐश्वर्या इस नोटिस के बाद बकाया टैक्स कब चुकाने वाली है इस बार में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  

अन्य खबरे