Breaking News

राहुल के अमेठी रोड शो में पूरा वाड्रा परिवार

10 Apr, 2019 1465

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

अमेठी में राहुल गांधी के रोड शो में पूरा वाड्रा परिवार भी शामिल है जिसमें प्रियंका गाँधी वाड्रा, पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान वाड्रा और बेटी मारिया वाड्रा भी साथ हैं. गौरतलब है कि वायनाड से नामांकन भरने के बाद बुधवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से नामांकन दाखिल करेंगे। राहुल गांधी अमेठी से नामांकन दाखिल करने से पहले भव्य शोड शो कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी रोड शो में बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा रेहान वाड्रा और बेटी मारिया वाड्रा भी मौजूद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने 4 अप्रैल को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पहले ही नामांकन कर चुके हैं। राहुल गांधी पहली बार दो संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं।  

अन्य खबरे