Breaking News

फ़िलहाल अमेरिका नहीं जाएंगे संजय दत्त

29 Aug, 2020 825

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपने इलाज के लिए अमेरिका जाने के लिए अभिनेता संजय दत्त लगभग मूड बना चुके थे, मगर शुक्रवार के घटनाक्रम के बाद लगता है कि वह मुंबई में ही अपना इलाज करवाएंगे। पिछले कुछ दिनों से संजय के लिए एक बड़ी दुविधा थी कि क्या उन्हें कोविड-19 की विकराल स्थिति को देखते हुए इस समय अमेरिका जाना चाहिए या नहीं! महामारी का कहर अमेरिका में भी काफी है. यह शायद पहला कारण है कि वह अभी के इलाज के लिए यूएस नहीं जा रहे हैं।  दूसरा कारण यह है कि उनके फेफड़ों में तरल पदार्थ का जमाव बढ़ रहा है।  लीलावती अस्पताल में लगभग दो सप्ताह पहले संजय दत्त के फेफड़े से डेढ़ लीटर पानी निकाला गया था। इलाज में अब और इंतजार करने का कोई मतलब नहीं था क्योंकि यह केवल संजय के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता। बता दें कि लंग कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त मुंबई स्थित कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं.

अन्य खबरे