Breaking News

वाजपेयी की प्रतिमा का उद्घाटन 25 दिसंबर को करेंगे पीएम मोदी

21 Dec, 2019 933

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  लखनऊ में उनकी कांस्‍य प्रतिमा का अनावरण करेंगे. पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर तीन दिवसीय समारोह भी आयोजित किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी समारोह के अंतिम दिन लखनऊ पहुंचेंगे और लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण के साथ अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का भी शिलान्यास करेंगे. संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. वाई.पी. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर को दोपहर करीब तीन बजे विशेष विमान से लखनऊ पहुंचेंगे और वहां से सीधे लोकभवन जाएंगे, जहां वह अटल बिहारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. प्रधानमंत्री का 25 मिनट का संबोधन भी होगा. इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री शाम लगभग चार बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को संस्कृति विभाग की ओर से अटल की 51 कविताओं का पाठ होगा और अगले दिन 24 दिसंबर को राष्ट्रधर्म व राष्ट्रवाद और अटल बिहारी वाजपेयी पर एक संगोष्ठी होगी.

अन्य खबरे