IPL मैच के दौरान स्टेडियम में सिगरेट पीते नजर आए शाहरुख खान, भड़के फैंस
ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/मुंबई
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के रंग में होली के रंगों के साथ लोग में भी रंगे नजर आ रहे हैं। शनिवार को ईडन गार्डन में अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान KKR टीम के मालिक और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी अपनी टीम का सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे, जहां से उनकी एक फोटोज भी वायरल हो रही है। शाहरुख ने इस दौरान अपने फैन्स को फ्लाइंग किस दिया, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा भी किया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मच गया है। दरअसल, स्टेडियम से शाहरुख खान की सिगरेट पीते फोटो वायरल हो रही है और लोग उन पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। शनिवार को जब शाहरुख खान अपनी टीम KKR को सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंचे, तो लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। कोलकाता की पारी के दौरान शाहरुख स्टेडियम के कॉरपोरेट बॉक्स में बैठकर मैच का मजा लेते नजर आए। इसी दौरान वह सिगरेट पीते हुए कैमरा कैद हो गए। शाहरुख खान का धुआं का छल्ला उड़ाते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहरुख की इस हरकत से उन्हें खूब खरी खोटी सुनने को मिली।
शाहरुख खान की सिगरेट पीते फोटो जैसे ही टीवी स्क्रीन पर आई, बवाल गया और लोग उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। एक ने लिखा- ये शाहरुख खान है बॉलीवुड एक्टर और KKR टीम का मालिक। ये सरेआम नेशनल टीवी पर सिगरेट पी रहा है। @BCCI क्या ग्राउंड पर स्मोकिंग की अनुमति है ?? इसका युवाओं पर निगेटिव प्रभाव पड़ सकता है। यह बिल्कुल भी सही नहीं है। आपको शर्म आनी चाहिए @iamsrk. एक अन्य ने लिखा- वाह क्या सीन है किंग खान सिगरेट पीते हुए, वह कई लोगों के आदर्श हैं। #शाहरुख खान #IPL2024 #KKRvsSRH. एक ने ताना मारते हुए लिखा- #SRK फुल फॉर्म = स्मोक रुख खान, ये यूथ के आइडल है। वैसे आपको बता दें कि शाहरुख इससे पहले 2012 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी सिगरेट पीते देखे गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ जयपुर की लोकल कोर्ट में केस भी दर्ज हुआ था। इस बार शाहरुख खान को उनके फैंस बख्शने के मूड में नहीं हैं।