Breaking News

कांतारा 2 को फिर झटका, शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, बड़ा नुक़सान टला

15 Jun, 2025 179

कन्नड़ सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' के सीक्वल 'कांतारा 2' की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह घटना शिवमोगा जिले के मस्ती कट्टे क्षेत्र में मणि जलाशय में हुई, जब शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर्स की नाव पलट गई। हादसे के समय नाव में अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी समेत 30 लोग सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन हादसे के दौरान महंगे कैमरे और तकनीकी उपकरण पानी में डूब गए, जिससे प्रोडक्शन टीम को आर्थिक नुकसान हुआ है। नुकसान का मूल्यांकन किया जा रहा है।

पुलिस और रेस्क्यू टीम की तत्परता के चलते सभी लोग सुरक्षित हैं। तीर्थहल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

फिल्म को लेकर लगातार आ रहीं दिक्कतें

यह कोई पहली घटना नहीं है जब ‘कांतारा 2’ की शूटिंग के दौरान मुश्किलें सामने आई हों। कुछ दिन पहले ही मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन निजू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जब वह बेंगलुरु में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसके अलावा बीते महीने फिल्म के तीन अन्य क्रू मेंबर्स की भी मौत हो चुकी है।

अन्य खबरे