अखिलेश यादव का हटेगा सुरक्षा घेरा
23 Jul, 2019
1719
संवाददाता/in24 न्यूज़.
यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में बहुत बड़ी कटौती की गई है. गौरतलब है कि अखिलेश को ये झटका उनकी सुरक्षा में कटौती को लेकर किया गया है. दरअसल, अखिलेश यादव की सुरक्षा में लगे ब्लैक कैट कमांडो अब उनकी सुरक्षा नहीं करेंगे. सूत्रों के मुताबिक इस बारे में आदेश पर दस्तखत हो चुके हैं और एनएसजी को सूचित किया जाएगा, हालांकि सपा संरक्षक और अखिलेख के पिता मुलायम सिंह यादव और बीएसपी सुप्रीमो मायावती की सुरक्षा में एनएसजी तैनात रहेगी. गौरतलब है कि इससे पहले लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की हार के बाद यूपी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में कटौती की गई थी. लोकसभा चुनाव में हार के बाद सपा-बसपा गठबंधन भी टूट गया था. इस चुनाव में बीएसपी को 10 और सपा को केवल पांच सीटों पर जीत हासिल हुई थी.