Breaking News

अटल जी के अस्थि कलश विसर्जन से जूते गायब और मोबाइल की चोरी

20 Aug, 2018 1362
अटल जी के अस्थि कलश विसर्जन से जूते गायब और मोबाइल की चोरी संवाददाता/in24 न्यूज़ हरिद्वार : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश विसर्जन कार्यक्रम में इस कदर अव्यवस्था देखने को मिली कि किसी ने उसकी कल्पना तक नहीं की थी. अस्थि कलश विसर्जन के दौरान अटल जी के परिजनों के साथ मुख्यमंत्री, सांसद एवं अन्य कई लोगों के जूते गायब कर दिए गए। इस घटना के बाद जूते की तलाश की गई पर जूते नहीं मिले। जूते नहीं मिलने से मजबूरी में सभी लोगों को खाली पैर ही लौटना पड़ा. गौरतलब है कि रविवार की दोपहर को करीब डेढ़ बजे अटल जी की अस्थियों का विसर्जन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी परिजन, नेता, अधिकारी, पदाधिकारी वहां से लौटने को तैयार हुए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत अपने जूते पहनने के लिए जब जूता स्टॉल तक पहुंचे, तब पाया की वहां से जूते गायब थे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को भी अपने जूते नहीं मिल सके। अटल जी के परिजन भी वहां पर पहुंचे तो उनके जूते भी गायब मिले। मुख्यमंत्री, सांसद के साथ अटल जी के परिजनों के जूते गायब होते ही अधिकारियों के साथ-साथ नेताओं के होश उड़ गए। सभी ने मिलकर जूते स्टॉल के नजदीक जूते ढूंढे, लेकिन करीब दस मिनट तक की तलाश के बाद भी जूते नहीं मिले। वहीं कुछ लोग ने यह शिकायत भी की कि उनके मोबाइल भी चोरी हो गए.

अन्य खबरे