Breaking News

एनआरसी और सीएए बंगाल में लागू नहीं होने दूंगी : ममता बनर्जी

11 Apr, 2024 566

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता की रेड रोड में आयोजित ईद की नमाज में शामिल हुईं। ईद की नमाज को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह राज्य में सीएए, एनआरसी और यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू नहीं होने देंगी। उन्होंने आगे कहा कि हम रॉयल बंगाल टाइगर की तरह हैं। मैं देश के लिए अपना खून देने को तैयार हूं। चुनाव के दौरान आप मुस्लिम नेताओं को फोन करते हैं और कहते हैं कि आप क्या चाहते हैं। मैं कहती हूं कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए, उन्हें प्यार चाहिए। हम यूसीसी स्वीकार नहीं करेंगे। आप मुझे जेल में डाल सकते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि मुद्दई  लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है! उन्होंने कहा कि ईद मुबारक। यह खुशियों की ईद है। यह ताकत देने की ईद है। इस ईद को एक महीने तक उपवास करके मनाना बहुत बड़ी बात है। हम इसके लिए खून बहाने के लिए तैयार हैं, लेकिन देश के लिए अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुझे सर्वधर्म समभाव चाहिए, नो एनआरसी, नो सीएए। गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि पूरे देश में एनआरसी और सीएए लागू होकर रहेगा।

अन्य खबरे