अब मोदी के सामने नहीं लड़ेंगी प्रियंका
25 Apr, 2019
1159
संवाददाता/in24न्यूज़.
प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में जिस तरह पीएम मोदी के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, उसपर अब विराम लग गया है और अजय राय को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है. गौरतलब है कि 2014 में भी मोदी के खिलाफ अजय राय चुनावी मैदान में उतरे थे, मगर मोदी ने उन्हें पराजित कर दिया था. यह तय हो चूका है कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से अजय राय उम्मीदवार होंगे. साल 2014 की तरह इस बार भी कांग्रेस पार्टी ने अजय राय को अपना उम्मीदवार बनाया है. 2014 के चुनाव में अजय राय यहां से तीसरे नंबर पर रहे थे. उस चुनाव में पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को भारी मतों से मात दी थी.