Breaking News

असॉल्ट राइफल से पीएम मोदी ने साधा निशाना

07 Feb, 2020 799

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिफेंस एक्सो का शुभारंभ हो चुका है. पीएम मोदी ने बुधवार को लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया. डिफेंस एक्सपो के पहले दिन पीएम मोदी ने आधुनिक हथियारों और वर्चुअल फायरिंग रेंज का जायजा लिया. इस दौरान वहां मौजूद हथियारों के एक्सपर्ट ने पीएम मोदी ने हथियारों के बारे में तमाम जानकारियां दीं. इस दौरान पीएम मोदी असॉल्ट राइफल से वर्चुअल फायरिंग रेंज में निशाना लगाते नजर आए.  बता दें कि वर्चुअल फायरिंग रेंज एक ऐसी आधुनिक तकनीक है, जिसमें बिना गोली के खर्च के तकनीक के माध्यम से निशाना लगाया जाता है. निशाना लगाने वाले को वास्तविक फायरिंग का अनुभव होता है. सैनिकों को ट्रेनिंग देने की यह एक सस्ती और सुरक्षित तकनीक है. इनदिनों लखनऊ के वृंदावन योजना परिसर में डिफेंस एक्सपो चल रहा है. जिसमें आधुनिक हथियार बनाने वाली दुनिया भर की एक हजार से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्सपो का शुभारंभ करने के बाद हथियारों का लाइव प्रदर्शन भी देखा. इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीएम मोदी के साथ मौजूद थे.

अन्य खबरे