बिहार के वैशाली में पकड़ी गई 160 कार्टन विदेशी शराब
04 Jul, 2021
692
संवाददाता/in24 न्यूज़.
शराबबंदी के बावजूद बिहार में आए दिन शराब का जखीरा बरामद करने की आती रही हैं. अब इसी कड़ी में वैशाली जिले के बेलसर पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र से पुलिस ने 160 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर बेलसर गांव निवासी रामजनम और सुरेन्द्र के घर शनिवार की देर रात छापेमारी की गई और इस दौरान मौके से 160 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब आठ लाख बताई गई है। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी की भनक मिलते ही रामजनम और सुरेन्द्र फरार हो गया। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि बिहार में शराबबंदी का फैसला नीतीश कुमार सरकार ने लिया था, मगर अब इसपर जमकर सियासत भी हो रही है।