अब मोदी ने प्रणब मुखर्जी से लिया आशीर्वाद
28 May, 2019
1188
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पीएम नरेंद्र मोदी लगातार चुनाव के बाद अपने वरिष्ठों से आशीर्वाद लेते आये. लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के बाद अब मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का आशीर्वाद लिया है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 30 मई को शपथ लेने की तैयारी में हैं. मोदी का शपथ ग्रहण समारोह एक मेगा शो होगा जिसके लिए खास तैयारियां की जा रही हैं. शपथ लेने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का आशीर्वाद भी लिया. नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की. पूर्व राष्ट्रपति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत की बधाई देते हुए मिठाई भी खिलाई. नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें भी ट्वीटर पर शेयर की हैं.