Breaking News

अभिनेता अरुण बख्शी बीजेपी में शामिल

11 May, 2019 1247
संवाददाता/in24 न्यूज़ 
 
फिल्म अभिनेता अरुण बख्शी बीजेपी में हुए शामिल। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए एक और अभिनेता ने राजनीति में छलांग लगायी है। अब अभिनेता अरुण बख्शी अपनी कलाकारी राजनीती में दिखाने जा रहे है। अभिनेता अरुण बख्शी के आज भारतीय जनता पार्टी  में शामिल होने की खबर सामने आ रही है। अभिनेता अरुण बख्शी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की मौजूदगी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर कई और नेता मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद अरुण बख्शी ने कहा कि मोदी ऐसे व्यक्ति हैं जो प्रेरक हैं और दिन में केवल 5 घंटे सोते हैं ताकि उन्हें देश के लिए काम करने के लिए अधिक समय मिल सके। 100 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम करने वाले अरुण बख्शी का जन्म पंजाब में हुआ और लुधियाना से उन्होंने कॉलेज पास किया। 1981 में उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू किया...  
 

अन्य खबरे