पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम के खिलाफ सामने आया बलात्कार का मामला
15 Jan, 2021
1167
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. लाहौर की एक अतिरिक्त सत्र अदालत ने पुलिस को यौन उत्पीड़न के मामले में कैप्टन बाबर आजम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. गौरतलब है कि बीते साल नवंबर में लाहौर की रहने वाली हमिजा मुख्तार ने पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम पर आरोप लगाते हुए कहा था कि बाबर ने दस साल तक शादी का झांसा देकर उनका यौण शोषण किया और जब वो गर्भवति हुई तो इस क्रिकेटर ने उनका जबर्दस्ती गर्भपात भी करावाया. हमिजा मुख्तार ने अपने दावों की पुष्टी करने के लिए अपने चिकित्सा दस्तावेजों को अदालत के सामने पेश किया था. इस घटना से पाकिस्तान टीम के सामने भी शर्मनाक हालत पैदा हो गए हैं.