Breaking News

अमित शाह के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

15 Mar, 2021 1005

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बीजेपी लगातार चुनावों के मद्दे नज़र चुनाव प्रचार में जी जान से लगी हुई है। इसी बीच हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम नहीं पहुंच सके। जिससे अब वह यहां वर्चुअल रैली करने वाले हैं। दिन में 11 बजे ही गृहमंत्री अमित शाह को यहां पहुंचना था। फिलहाल, झारग्राम की रैली चल रही है, लेकिन अमित शाह वर्चुअल माध्यम से इसमें हिस्सा लेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से हेलीकॉप्टर से झारग्राम पहुंचना था। लेकिन, अचानक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वह उड़ान नहीं भर सके। आखिरकार उन्होंने वर्चुअल रैली करने का निर्णय लिया। हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण अमित शाह के दिन भर के अन्य कार्यक्रमों पर भी असर पड़ा है। अब अन्य कार्यक्रम देरी से होंगे। अमित शाह के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर नजर डालें तो उन्हें दिन में 11 बजे पश्चिम बंगाल के झारग्राम और दोपहर एक बजे रानीबंध में जनसभा संबोधित करनी थी। इसके बाद असम जाएंगे, जहां गुवाहाटी में सायं साढ़े पांच बजे से वह टॉउन हाल मीटिंग करना है। बता दें कि दूसरी तरफ ममता बनर्जी अपनी रैली में व्यस्त हैं।

अन्य खबरे