Breaking News

आजम खान पर लटकी गिरफ़्तारी की तलवार

10 Aug, 2019 1028

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

आज़म खान के अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं, यही कारण है कि लगातार कानूनी शिकंजा उनपर कसता जा रहा है. गौरतलब है कि सपा के सांसद आजम खान की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं. आजम पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. रामपुर के एसपी डॉ. अजय पाल ने कहा कि सपा सांसद आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमों के आधार पर अब उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है. उन्होंने बताया कि जौहर अली यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन हड़पने को लेकर आजम खान के खिलाफ 26 मुकदमे दर्ज हैं. आजम पर जबरन जमीन कब्जाने का मुकदमा दर्ज करने वाले ये किसान इलाहाबाद हाईकोर्ट भी पहुंचे हैं. एसपी अजयपाल का कहना है कि इससे पहले किसानों की ओर से लगातार दर्ज हो रहे मामलों के बाद अब रामपुर शहर कोतवाली में आजम खान समेत चार लोगों पर शत्रु संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है. 

अन्य खबरे