Breaking News

आप के दो विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने केजरीवाल कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली

10 Mar, 2023 726

संवाददाता/in24 न्यूज़.
केजरीवाल सरकार की कैबिनेट में गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के दो विधायक आतिशी (Atishi) और सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने मंत्री पद की शपथ ली। आतिशी को शिक्षा, पीडब्लूडी, बिजली और पर्यटन विभाग मिला है जबकि सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य, शहरी विकास, जल और उद्योग विभाग मिला है। इससे पहले दिल्ली एलजी हाउस में सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने मंत्री पद की शपथ ली। दरअसल, मनीष सिसोदिया को दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था, जबकि सत्येंद्र जैन पहले से ही भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं। गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों के इस्तीफों के बाद केजरीवाल की कैबिनेट में सिर्फ चार मंत्री रह गए थे, ऐसे में केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना को मंत्री बनाने की सिफारिश एलजी को भेजी थी। बता दें कि आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर सिसोदिया को लेकर हमला कर रही है।

अन्य खबरे