नीतीश कुमार ने फिर से संभाली बिहार की कमान
16 Nov, 2020
724
संवाददाता/in24न्यूज़।
बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के बाद आज एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजभवन पहुंचे। उधर आरजेडी ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया है। समारोह में तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी ने भी बहिष्कार किया है।