Breaking News

आज़म खान के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे तक चुनाव आयोग ने लगाया प्रतिबंध

01 May, 2019 1153

संवाददाताin24 न्यूज़.  
अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले समाजवादी पार्टी के दबंग नेता आज़म खान पर चुनाव आयोग ने अगले 48 घंटों तक किसी भी जनसभा को संबोधित करने पर रोक लगा दी है. चुनाव आयोग ने खान पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की है. बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब चुनाव आयोग ने आजम खान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनके भाषणों पर रोक लगाई हो. इससे पहले भी आजम खान पर इसी तरह की कार्रवाई हो चुकी है.
गौरतलब है कि आजम खान पर चुनावी आयोग की ये कार्रवाई की समय सीमा आज सुबह छह बजे से शुरु हो गई है. बता दें कि आजम खान ने पिछले महीने की 7 तारीख को टांडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसको लेकर उनकी खूब आलोचना हुई थी. उसके बाद 16 अप्रैल को डीएम पर अमर्यादित टिप्पणी भरा एक वीडियो सामने आने पर आजम खान को लोगों ने आड़े हाथों लिया था.

अन्य खबरे