Breaking News

इधर मिली जमानत, उधर पहुंची राणा दंपत्ति के घर पहुंची बीएमसी की टीम, मिली थी अवैध निर्माण की शिकायत

04 May, 2022 563

in24news/संवाददाता

महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा पर एक और कार्रवाई की तैयारी हो गई है. बताया जा रहा है कि बीएमसी की टीम निरीक्षण लिए उनके खार स्थित घर पर पहुंची है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि नवनीत राणा के घर पर तोड़फोड़ की जाएगी, या बीएमसी अधिकारी सिर्फ निरीक्षण के बाद लौट आएंगे.नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था. हालांकि पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने नवनीत राणा भड़काऊ बयान बाजी, समाज में अशांति फैलाने के आरोपों के तहत आईपीसी की धारा 153 ए का मामला दर्ज किया था. बाद में दोनों पर पुलिस ने राजद्रोह का केस दर्ज किया. अब मुंबई सत्र न्यायालय ने सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को शर्तों के साथ बुधवार को जमानत दी. 

अन्य खबरे