बीवी का कटा सर लेकर थाने पहुंचा पति
संवाददाता/in24 न्यूज़.
यूपी के बाराबंकी में एक युवक अपनी पत्नी की हत्या कर उसका कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गया. उसकी इस हरकत से पूरे इलाके में दहशत फैल गया. घटना के बाबत, पुलिस अधीक्षक डॉ़ अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का है. इस गांव के एक युवक ने अपनी पत्नी की पहले हत्या की. इसके बाद हसिंया से उसका सिर काट दिया और फिर कटा सिर लेकर थाने पहुंच गया. थाने पहुंचने पर थाना प्रभारी ने युवक को हवालात में बंद कर दिया. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आस-पास के लोगों ने बताया कि अखिलेश नामक युवक की दो साल पहले ही शादी हुई थी. अखिलेश की एक बेटी थी. उसकी बेटी का बीमारी के बाद निधन हो गया था. आज सुबह किसी बात को लेकर अखिलेश का उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ. फिर युवक अपनी पत्नी को घर के बाहर खींचकर लाया. लोगों ने बताया कि अखिलेश के सिर पर खून सवार था, उसने हसिया से अपनी पत्नी का गला गला काट दिया. इसके बाद पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर वह जहांगीराबाद थाने की ओर चल दिया. इस दौरान रास्ते में उसे ऐसे देखकर लोग हैरान रह गए. थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे युवक और उसकी पत्नी रजनी के बीच झगड़ा हुआ था. झगड़े के बाद युवक पत्नी को पीटते हुए घर के बाहर लाया था और उसका गला धारदार हसिया से काटककर धड़ से अलग कर दिया था. अखिलेश जब पत्नी का कटा सिर हाथ में लिए पैदल जा रहा था इस दौरान उसे देखकर रास्ते में राहगीर डर रहे थे.