Breaking News

उत्तरभारतीयों ने भेजी कोकण की बहनों के लिए रक्षाबंधन की भेंट

31 Aug, 2021 844

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोकण में आई आपदा के बाद मदद के लिए कई हाथ बढ़े, लेकिन जब मुंबई के उत्तरभारतीय भी कोकण के लिए राहत सामग्री ले कर निकले तो उसे मदद का नाम नहीं देकर यह कहा कि यह रक्षा बंधन के निमित्त उत्तरभारतीय भाईयों की ओर से कोकण की बहनों के लिए उपहार है। संवेदना व संस्कृति की यही पहचान विभिन्नता में एकता को प्रतिपादित करता है। भाजपा  के उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र की संस्था अभियान ने मंगलवार को एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। चिपलून के भिले गांव के 200 घरों के लिए स्टील के पूरे  बर्तन, साड़ी, मैक्सी, टी शर्ट समेत कपड़े आदि जीवनावश्यक सामान उपलब्ध कराए गए। सामान से भरे वाहनों को विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर ने झंडा दिखा कर रवाना किया। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हुए एक भव्य समारोह में उन्होने कहा कि मुंबई का  उत्तरभारतीय समाज महाराष्ट्र के सुख दुख में खड़ा रहता है। उन्होंने इस तरह का संदेश देने के लिए अमरजीत मिश्र की प्रशंसा की। कोकण विकास आघाडी के अध्यक्ष सुहास आडिवरेकर ने अभियान की भावना का कौतुक किया। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने कहा कि हम मदद सामग्री लेकर नहीं जा रहे,बल्कि हम रक्षा बंधन के निमित्त कोकण की अपनी बहनों के लिए भेट लेकर जा रहे हैं। यह उपहार कृतज्ञतापूर्वक हम भिले गांव की बहनों को देंगे। समारोह में कोकण विकास आघाड़ी के महासचिव कमलाकर दलवी, अभियान के उपाध्यक्ष राकेश सिंह, संतोष दिक्षित, शिवदयाल मिश्रा, झारखंड सेल के अध्यक्ष मनोज सिंह, रवि सिंह, झोपड़पट्टी सेल के रवि मिश्रा समेत भारी संख्या में लोग शामिल थे। बता दें कि उत्तरभारतीय समाज के लिए मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र लगातार अपना योगदान देते रहे हैं।

अन्य खबरे