उर्मिला ने ऑटो चलाकर किया चुनाव प्रचार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनाव में एक से बढ़कर एक दृश्य देखने को मिल रहे हैं. बॉलीवुड की अभिनेत्री रह चुकी उर्मिला मातोंडकर भी उत्तर मुंबई से चुनावी मैदान में बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर रही हैं. अब पार्टी के प्रचार-प्रसार का जिम्मा उठाते हुए उर्मिला जमकर प्रचार करने में लग गई हैं. उर्मिला प्रचार के लिए बोरीवली के गोराई क्षेत्र में पहुंची और वहां पर उन्होंने ऑटो चालकों से मुलाकात की. इतना ही नहीं वहां उन्होंने कुछ और भी किया जिसे देखकर सब हैरान हो गए. बता दें कि चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए उर्मिला गोरई इलाके पहुंचीं और यहां पर उन्होंने ऑटो चालकों से मुलाकात करते हुए उन्हें वोट करने की अपील की. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ऑटो चलाते हुए तस्वीरें भी खिंचवाई जो कि सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उर्मिला ने खुद सभी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि कोई ऑटो पर चलना चाहता है? शहर इन ऑटो वालों से चलता है. बहुत ही अच्छा अनुभव रहा.
गौरतलब है कि उत्तर मुंबई से उर्मिला का मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी गोपाल शेट्टी से है.