Breaking News

एनसीपी छोड़ सचिन अहीर शिवसेना में शामिल

25 Jul, 2019 1070

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री सचिन अहीर ने अपनी पार्टी छोड़कर शिवसेना से नाता जोड़ लिया है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एनसीपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के बड़े नेता सचिन अहीर गुरुवार को शिवसेना में शामिल हो गए हैं. उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना का दामन थामा. इस समय में आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे. शिवसेना में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वो एनसीपी को तोड़ेंगे नहीं, लेकिन शिवसेना को बड़ा करने के लिए वो पूरी कोशिश करेंगे. वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम किसी पार्टी के बड़े नेताओं को तोड़कर हमारे साथ शामिल नहीं करना चाहते लेकिन शिवसेना को एक बड़ी पार्टी के रूप में खड़ा करने के लिए वो हर कोशिश करेंगे. सचिन अहीर ऐसे समय में शिवसेना में शामिल हुए हैं जब राज्य में कुछ ही समय में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. दरअसल सचिन अहीर को एनसीपी का बड़ा चेहरा माना जाता है. ऐसे में उनके शिवसेना में शामिल होने से राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है. खबरों की मानें तो अहीर ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक कर इस बारे में फैसला लिया था.

अन्य खबरे